राजीव कपूर के निधन के बाद रो-रोकर रणबीर कपूर का हुआ बुरा हाल, पिता से ज्यादा चाचा के थे करीब!
नई दिल्ली: साल के शुरुआती महीनों में ही कपूर फैमिली पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 9 फरवरी को एक्टर और फिल्ममेकर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) का निधन हो गया। हार्ट अटैक के चलते राजीव ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से कपूर फैमिली में हर कोई काफी दुखी है। लेकिन एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को गहरा सदमा लगा है। वह अपने चाचा के काफी क्लोज थे। ऐसे में उनके चले जाने से रणबीर कपूर पूरी तरह टूट गए हैं।
चाचा के बेहद करीब थे रणबीर
पिछले ही साल रणबीर ने अपने ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) को खोया था। कैंसर के चलते उनके पिता का निधन हो गया था। उस वक्त भी धीरे-धीरे वह इस दुख से बाहर निकले थे। लेकिन अब अपने चाचा को खोकर रणबीर बुरी तरह टूट चुके हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो कपूर फैमिली के एक करीबी ने बताया कि रणबीर और राजीव एक दूसरे के काफी क्लोज थे। इतना ही नहीं, वह अपने पिता से ज्यादा से अपने चाचा से ज्यादा करीब थे। ऋषि कपूर जब बीमार पड़े थे, तब रणबीर और राजीव एक-दूसरे के और ज्यादा क्लोज आ गए थे। रणबीर अपने चाचा से अपने दिल की हर बात बताया करते थे। ऐसे में उनके चले जाने के बाद रणबीर उन्हें काफी याद कर रहे हैं।
खो चुके हैं कई लोगों को
बता दें कि कुछ ही वक्त में कपूर परिवार में से चार लोग दुनिया से चले गए हैं। कृष्णा कपूर (अक्टूबर, 2018), रितु (जनवरी, 2020), ऋषि (अप्रैल, 2020) और अब राजीव कपूर। हाल ही में एक इंटरव्यू में रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने अपने परिवार के लोगों को खोने का दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये सब क्या हो रहा है। मैं ऋषि और राजीव के काफी क्लोज था। मैंने अपने परिवार से चार लोगों को खो दिया है। मां कृष्णा कपूर (अक्टूबर, 2018), बड़ी बहन रितु (जनवरी, 2020), ऋषि और अब राजीव कपूर। ये चारों मेरे जीवन के क्रेंद थे। रणधीर कपूर ने कहा कि वह अब अकेले रह गए हैं।
https://ift.tt/37atq85
https://ift.tt/3rUa8eT
No comments