www.republicbharat.info

कैंसर के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे संजय दत्त, मां नरगिस का भी इसी अस्पताल में हुआ था ट्रीटमेंट

कोरोना वायरस (Corona virus) के कारण यह साल बहुत ही खराब रहा है। इस महामारी ने पूरी दुनिया में अपना आतंक मचा रखा है। बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इसकी चपेट में आ गए थे, जिनमें से कुछेक की मौत भी हो गई है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त (Bollywood actor Sanjay Dutt) और उनका परिवार इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हाल ही में पता चला है कि संजय दत्त के फेफड़ों के कैंसर (Sanjay Dutt has lung cancer) है। जैसे ही इसकी पुष्टि हुई अभिनेता के परिवार के साथ उनके फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हालांकि उनका मुंबई में प्रारंभिक उपचार किया जा रहा है। इसी बीच खबरें आ रही है अब वे इलाज के लिए अमेरिका (America for treatment) जाएंगे।

sanjay dutt

पत्नी और बहन के साथ जाएंगे न्यूयॉर्क
अभिनेता संजय का हाल ही में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में प्रारंभिक उपचार हुआ था। एक वेबसाइट के मुताबिक अभिनेता अब इलाज के लिए अमेरिका जा सकते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बीमारी का पता चलते ही उन्होंने वीजा के लिए अप्लाई कर दिया था। साल 1993 में मुंबई ब्लास्ट में नाम आने की वजह से उन्हें वीजा मिलना आसान नहीं था, लेकिन एक करीबी दोस्त की मदद से उन्हें 5 साल का वीजा मिल गया है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की माने तो अभिनेता अपने इलाज के लिए पत्नी मान्यता और बहन प्रिया के साथ न्यूयॉर्क जाने का प्लान बना रहे है।

sanjay dutt

40 साल पहले मां नरगिस का अमेरिका में हुआ था कैंसर का इलाज
बताया जा रहा है कि 40 साल पहले अमेरिका के जिस अस्पताल में अभिनेता की मां नरगिस के कैंसर का इलाज हुआ था, वहीं संजय दत्त भी भर्ती होंगे।
संजय दत्त की मां और दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस का कैंसर का इलाज भी इसी अस्पताल में हुआ था। आपको बता दें कि उन्हें पैनक्रिएटिक कैंसर था। नरगिस के अलावा एक्टर ऋषि कपूर, मनीषा कोइराला और सोनाली बेंद्रे का इलाज भी इसी अस्पताल में हुआ था।

Sanjay Dutt

काम्या पंजाबी ने जलाई अखंड ज्योति
आम लोगों के साथ ही फिल्म और टीवी से जुड़ी हस्तियां भी संजू के अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआ मांग रही हैं। पिछले दिनों टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने गणेश चतुर्थी के मौके पर संजय दत्त के लिए अखंड ज्योति जलाई है। काम्या पंजाबी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'संजय दत्त! आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं। विघ्नहर्ता, विघ्न दूर करो।'

sanjay dutt

https://ift.tt/3j777U8

https://ift.tt/3j95TrC

No comments