कंगना रनोत ने शेयर की तस्वीर, चोट से घायल नजर आईं अभिनेत्री, बताया-असली तलवार से
अभिनेत्री कंगना रनोत अपने बेबाक बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही वह नेपोटिज्म, बॉलीवुड माफिया और गुटबाजी जैसे मुद्दों पर मुखर होकर बोल रही हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैंं। हाल ही उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन आॅफ झांसी से जुड़ी एक घटना शेयर की। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री की नाक के ऊपर चोट लगी नजर आ रही है। यह चोट असली तलवार से लगी थी।
दरअसल, कंगना की टीम ने ने फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन आॅफ झांसी' के सेट की एक तस्वीर शेयर की। इसमें कंगना की नाक के ऊपर चोट दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि फिल्म 'मणिकर्णिका' की शूटिंग के दौरान तलवार से उनके नाक के ऊपर पर चोट लग गई थी। फोटो के साथ कंगना ने लिखा,'मणिकर्णिका का पहला दिन था। तलवारबाजी का सीन एक महीना रिहर्सल हो चुका था,लेकिन पहले ही शॉट में सह—कलाकार ने गलती से लगभग एक किलो की असली तलवार को मेरे सिर पे दे मारी। मैंने कहा लक्ष्मीबाई ने मुझे पेशवाओं का तिलक लगाया है, जो सदा मेरे चेहरे पे चमकेगा।'
फिल्म की शूटिंग के वक्त खबरें आई थीं कि कंगना अपने को-स्टार निहार पांड्या के साथ शूटिंग कर रही थीं। ये एक एक्शन सीन था, जिसमें दोनों तलवारबाजी कर रहे थे। शूटिंग के वक्त तलवार गलती से कंगना के सिर में जा लगी और उनके सिर से खून निकलने लगा। उनकी नाक पर भी चोट आई थी। कंगना को तुंरत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उनके सिर में 15 टांके आए थे। बताया गया था कि इस सीन के लिए बॉडी डबल बुलाया गया था, लेकिन कंगना ने इसे खुद शूट किया।
https://ift.tt/3hEsOuo
https://ift.tt/3j9kTG3
No comments