www.republicbharat.info

माता-पिता निधन के बाद अनाथ हुए बच्चे, Sonu Sood ने उठाई जिम्मेदारी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) को बड़े पर्दे पर विलेन के रोल में अब शायद ही कोई देख पाए, क्योंकि असल जिंदगी में वह ऐसा काम कर रहे हैं कि उन्हें विलेन के रूप में सोचना भी मुश्किल है। लॉकडाउन (Lockdown) में हर जरूरतमंद को उसके घर पहुंचाने के बाद भी सोनू सूद ने अपना मदद करने का काम जारी रखा है। अब सोनू सूद तीन अनाथ बच्चों के सहारा बन गए हैं।

दरअसल, एक शख्स ने ट्वीट कर तीन अनाथ बच्चों की जानकारी सोनू सूद को दी। शख्स ने लिखा, 'इन तीन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है। इनका न तो कोई बड़ा भाई है और न ही कोई ऐसा इंसान है जो इनकी देखभाल कर सके। इन बच्चों को आपकी मदद की जरूरत है। प्लीज इनकी मदद कीजिए।' इस ट्वीट का जवाब देते हुए सोनू सूद (Sonu Sood Tweet) ने कहा कि 'अब ये तीनों बच्चे अनाथ नहीं रह गए हैं। ये अब मेरी जिम्मेदारी हैं।'

इसके अलावा सोनू सूद ने एक और किसान परिवार की मदद की थी। एक किसान जब दो बेटियों की मदद से खेत जोत रहा था तो सोनू सूद ने उनके घर फौरन ट्रैक्टर भेजा और कहा कि बेटियों को उनकी पढ़ाई पर फोकस करने देते हैं।



https://ift.tt/2D1cLrP

https://ift.tt/2PcYnz8

No comments