Sushant Singh Rajput के दोस्त Sandip Ssingh ने बनाया भारत से भागने का प्लान, फैमिली फ्रेंड ने ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली | सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। सीबीआई अभी भी 14 जून को सुशांत के फ्लैट पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। सभी के बयानों में फर्क देखने के बाद सीबीआई सच खोजने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं अब संदिग्ध संदीप सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खुद को सुशांत का बेस्टफ्रेंड बताने वाले संदीप सिंह को लेकर कई बड़े सवाल उठ चुके हैं। सोशल मीडिया पर संदीप की गिरफ्तारी की मांग भी उठ रही है। हालांकि अभी तक सीबीआई ने संदीप को कोई समन नहीं भेजा है। वहीं खुद को फंसता देख संदीप सिंह देश छोड़कर भागने की प्लानिंग कर रहा है। इस तरह की खबरें सामने आना हैरान करने वाला है क्योंकि संदीप सिंह ही वो शख्स था जिसको लेकर दुबई के कनेक्शन तक की बात सामने आ चुकी है।
https://ift.tt/32hSzdK
https://ift.tt/2QoiURS
No comments