www.republicbharat.info

श्वेता सिंह कीर्ति ने शादी की तस्वीर शेयर करते हुए बताया, Sushant गले लगकर खूब रोए थे

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को दो महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है और सीबीआई अपनी जांच में जुटी हुई है। सीबीआई जांच का आज पांचवा दिन है। सुशांत की मौत के वक्त घर में मौजूद सिद्धार्थ पिठानी (Sidharth Pithani), दीपेश सावंत और कुक नीरज से सीबीआई लगातार पूछताछ कर रही है। इस बीच श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपनी शादी के रिसेप्शन का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में सुशांत बहन श्वेता को गले लगा रहे हैं।

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति (Shweta Singh Kirti) की शादी साल 2007 में हुई थी। उस वक्त सुशांत काफी यंग थे। वीडियो में आप देख सकते हैं सुशांत अपनी बाकी बहनों और पिता के साथ स्टेज पर जाते हैं। जहां पर श्वेता सिंह कीर्ति और उनके पति विशाल कीर्ति (Vishal Kirti) खड़े हैं। सुशांत बहन को गले लगाते हैं और दोनों काफी खुश दिखते हैं। लेकिन श्वेता ने बताया कि रिसेप्शन से एक दिन पहले दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर खूब रोए थे। श्वेता सिंह कीर्ति ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे भाई ने मुझे मेरे रिसेप्शन पर गले लगाया था। रिसेप्शन से पहले का एक दिन मुझे याद है कि कैसे हम दोनों गले मिले थे और रोए थे। काश मैं उस वक्त में वापस जा सकती।'



https://ift.tt/2QpDVf4

https://ift.tt/32qK8wy

No comments