www.republicbharat.info

Amitabh Bachchan के रात 12 बजे के पोस्ट को देख हैरान हुए Ranveer Singh, बोले- ओह बच्चन साब, ये क्या कर रहे हैं आप

नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan ) अपने अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहते है अपने पोस्ट में ज्यादातर वो अपनी जिंदगी से जुड़ी बातों को फैंस के साथ शेयर करते है इसके साथ ही अपने पिता की कविताओं के द्वारा अपने मन की बात को भी शेयर करना नही भूलते। अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन ने कोरोना की जगं जीती थी जिसकी जानकारी भी सोशल मीडिया के द्वारा उन्होंने दी थी अब वो स्वस्थ होकर घर वापस आ गए है और आने वाले शो कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग में भी व्यस्त हो चुके है।

फिर क्या था जैसे ही अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट वायरल हुआ, रणवीर सिंह(Ranveer Singh) ने फनी कमेंट करते हुए कहा, ओह बच्चन साब, ये क्या कर रहे हैं आप। रणवीर के इस कमेंट को देख फैंस भी खुश हो रहे हैं। रणवीर के कमेंट के बाद इस तस्वीर पर मौनी रॉय और कृति सेनन ने भी अपनी अपनी प्रतिक्रियाए दे डाली।

कोरोना काल में अमिताभ और रणवीर के प्रोजेक्ट्स हुए प्रभावित
बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म 83 में नजर आने वाले है जो यह फिल्म रिलीज होने के लिए लटकी हुई है। इसके अलावा

रणवीर के पास करण जौहर का एक बड़ा प्रोजेक्ट तख्त भी है. इस फिल्म में वे विक्की कौशल, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर जैसे सितारों के साथ नजर आएंगे। रणवीर सिंह इसके अलावा यशराज बैनर तले कॉमेडी फिल्म जयेशभाई जोरदार में भी नजर आएंगे।वहीं अमिताभ अपनी फिल्म ब्रहास्त्र के चलते चर्चा में हैं। इस फिल्म में वे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे।



https://ift.tt/31VlpS4

https://ift.tt/2ZmKIuX

No comments