कंगना रनौत ने रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से की ड्रग टेस्ट कराने की अपील, कहा- आप सभी कोकिन के आदि हैं
नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर Kangana Ranaut सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। आए दिन वह कोई न कोई ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की जांच में ड्रग एंगल सामने आया है। जिसकी जांच एनसीबी कर रही है। ड्रग एंगल सामने आने के बाद कंगना रनौत ने बॉलीवुड के कई सेलेब्स से अपना ड्रग टेस्ट करवाने की अपील की है। इसमें रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का भी नाम शामिल है।
कंगना रनौत ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विक्की कौशल से अपील करती हूं कि वे ड्रग टेस्ट के लिए अपना ब्लड सैंपल दें। ऐसी अफवाह है कि ये सभी कोकिन के आदि हैं। मैं चाहती हूं कि आप इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें। कंगना ने आगे लिखा कि अगर इनके सैम्पल क्लीन निकलता है तो लाखों लोगों को प्रेरित करेंगे।' इसके बाद कंगना रनौत ने अपने इस ट्वीट में पीएमओ को भी टैग किया है।
आपको बता दें कि कंगना रनौत इससे पहले एक न्यूज चैनल के इंटरव्यू में बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर कई खुलासे कर चुकी हैं। कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड में 99 प्रतिशत लोग ड्रग का इस्तेमाल करते हैं। फिल्म इंडस्ट्री की पार्टीज में खुलेआम ड्रग, कोकिन और गांजा आदि का इस्तेमाल किया जाता है। कंगना ने एक ट्वीट के भी जरिए कहा था कि अगर बॉलीवुड के कई स्टार्स का ड्रग टेस्ट करवाया तो कई कलाकार जेल में होंगे। हालांकि एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक ट्वीट किया। रवीना टंडन ने कहा कि 'हर इंडस्ट्री में अच्छे-बुरे लोग होते हैं लेकिन एक खराब सेब के कारण पूरी टोकरी खराब नहीं होती।'
https://ift.tt/3biakxH
https://ift.tt/3blyeZ9
No comments