चेस खेलने वाली फोटो पर क्यों ट्रोल हो गई मल्लिका शेहरावत, जानिए इसकी बड़ी वजह
नई दिल्ली। बॉलीवुड की डीवा मल्लिका शेहरावत बीते कुछ समय से भले ही फिल्मों से दूर हों, लेकिन वो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती ही हैं। कभी अपने कपड़ों की वजह से तो कभी योगासन की वजह से। इस बार भी वो सुर्खियों में है। उसकी वजह से उनकी एक फोटो जो उन्होंने खुद सोशल मीडिया में डाली है। इस फोटो में वो चेस खेलते हुए नजर आ रही हैं। इस फोटो पर जहां लाखों लाइक्स मिले हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई हैं।आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर उन्होंने फोटो के साथ क्या कैप्शन लिखा हैं और ट्रोलर्स ने मल्लिका किस तरह से खरी-खरी सुनाई है।
यह भी पढ़ेंः- Netflix offers: बिना अकाउंट बनाए देख पाएंगे में फ्री मूवीज और वेब सीरीज
ट्रोलर्स ने दी मल्लिका को मात
शतरंज के खेल में शह और मात का हिसाब होता है। जब बात सोशल मीडिया पर सेलीब्रिटी और ट्रोलर्स आमने सामने हों तो यहां भी शह और मात की अजीब शतरंज शुरू हो जाती है। इस बार निशान पर मल्लिका शेहरावत हैं। जिन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी चेस खेलते हुए गंभीर मुद्रा में फोटो पोस्ट की है। जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा है, "ध्यानपूर्वक, सावधानी से, अपनी मूव प्लान कर रही हूं." वैसे तो मल्लिका की इस फोटो पर 34 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। खास बात तो ये है कि वो इस फोटो में ट्रोलर्स का शिकार हो गई हैं।
यह भी पढ़ेंः- Netflix की Bad Boy Billionaires सीरीज पर सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, जानिए क्या है सबसे बड़ी वजह
आखिर क्याें ट्रोलर्स ने किया ट्रोल
फोटो देखकर पता चल रहा है कि मल्लिका के सामने जो चेस बोर्ड रखा है और मोहरे हैं वो पूरी तरह से गलत रखे हुए हैं। अगर माना भी जाए कि खेल के दौरान प्यादो ने जगह बदली होगी तो बाकी मोहरों देखकर ध्यान फिर से गलतियों की ओर मुढ़ रहा है। जिसकी वजह से मल्लिका शेहरावत पूरी तरह से ट्रोल हो गई हैं। ज्यादा ट्रोलर्स उनकी टांग खींचने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः- Gaana Music App में चीनी कंपनी Tencent का बड़ा निवेश, जानिए कितनी बढ़ी हिस्सेदारी
क्या कह रहे हैं ट्रोलर्स
मल्लिका को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा कि "मैम ये बताओ कि आपने वजीर निकाला कहां से?" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि , "कुछ भी उल्टा सीधा रखकर दिखाने लगे. कोई मूव नहीं है." अन्य यूजर ने लिखा क "मतलब एक पोस्ट के लिए कुछ भी." वहीं एक यूजर ने मल्लिका शेहरावत को यहां तक लिख दिया कि आपको चेस खेलना ही नहीं आता है। अधिकतर यूजर्स की ओर से इसी तरह के कमेंट किए गए हैं।
https://ift.tt/3bmubM9
https://ift.tt/32N5CEg
No comments