सोना महापात्रा और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग जारी, सिंगर ने ट्वीट करते हुए एक्ट्रेस को बताया राक्षस
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने तीखे ट्विट्स के चलते खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। आए दिन किसी ना किसी से कंगना की जुबानी जंग छिड़ी रहती है। वहीं अन्य कलाकार भी जमकर कंगना पर निशाने साधते हुए दिखाई देते हैं। हाल ही में मशहूर सिंगर सोना महापात्रा ने कंगना पर कुछ टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह उन्हें चैंपियन समझती थीं,लेकिन अब वह मॉन्स्टर बन गई हैं। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि कंगना को जब क्वीन का ताज पहनाया गया था। उससे पहले वह एक चैंपियन मानी जाती थीं।
नेपोटिज्म पर बात करते हुए सोना कहती हैं कि करण जौहर को बदनाम करने के बाद कंगना ने सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे बॉलीवुड को निशाना बना लिया। वहीं उन्होंने ड्रग सेवन मामले में बॉलीवुड की 99 प्रतिशत लोगों को घसीट लिया, क्योंकि इस वक्त उनकी एक नहीं बल्कि तीन बड़ी फिल्में आने वाली है। जिसमें थलाइवी, तेजस और धाकड़ जैसी फिल्में शामिल हैं। आपको बता दें कंगना रनौत के बयानबाजी के चलते इस वक्त इंडस्ट्री जो गुटों में बंट चुकी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग कंगना का समर्थन करते हुए नज़र आते हैं तो कुछ उनकी अलोचनाएं करते हुए दिखाई देते हैं।
https://ift.tt/3csnMQ8
https://ift.tt/369ZVDA
No comments