www.republicbharat.info

ड्रग केस में Deepika Padukone का नाम आया लेकिन ट्रोल हो रहे हैं रणवीर सिंह, वायरल हुए ये फनी मीम

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में जब से ड्रग एंगल सामने आया है तभी से फिल्म इंडस्ट्री सवालों के घेरे में है। सुशांत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद से एनसीबी तेजी से इसकी जांच कर रही है। एनसीबी ने इस केस में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। रिया ने कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स का नाम लिया है। इसके अलावा अब इस केस में कई बड़ी एक्ट्रेसेज का नाम भी सामने आया है। जिसमें सबसे बड़ा नाम एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का है। एनसीबी ने दीपिका को समन भेज दिया है।

दीपिका पादुकोण का ड्रग केस में नाम आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनपर काफी मीम वायरल हो रहे हैं। लेकिन अब दीपिका के बाद रणवीर सिंह पर भी जमकर मीम बन रहे हैं। जैसे कि रणवीर सिंह फिल्मों के अलावा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं और कई बार ट्रोल भी हो जाते हैं। ऐसे में जब दीपिका का ड्रग केस में नाम आया है तो सोशल मीडिया यूजर्स ने रणवीर सिंह को भी आड़े हाथों ले लिया। उनकी ड्रेसिंग सेंस पर मीम वायरल हो रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि अगर दीपिका ड्रग्स लेती हैं तो रणवीर सिंह क्या लेते हैं?



https://ift.tt/3mNMlvD

https://ift.tt/3cDpcHL

No comments