'Big Boss 14' में पहुंचीं गौहर खान, सलमान खान ने एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन का नाम लेकर खीचीं टांग
नई दिल्ली: टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन का आगाज हो चुका है। शो का ग्रैंड प्रीमियर एपिसोड शनिवार को प्रसारित हुआ। जिसमें कंटेस्टेंट्स ने घर के अंदर एंट्री ली। इस एपिसोड में बिग बॉस के पिछले सीजन के विनर्स भी दिखाए दिए। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान शामिल थीं। इस दौरान सलमान खान ने तीनों के साथ जमकर मस्ती की।
इस दौरान सलमान खान ने तीनों से सवाल पूछे। सलमान ने हिना से पूछा कि सिद्धार्श शुक्ला और गौहर खान में से किसने पर्सनल रिलेशन अच्छे से हैंडल किए। इस पर हिना ने गौहर का नाम लिया। हिना कहती हैं कि गौहर ने अपने एक दोस्त के लिए शो छोड़ दिया था। बता दें कि हिना उस किस्से की बात कर रही थीं जब गौहर खान ने कुशाल टंडन के लिए बिग बॉस का शो छोड़ दिया था। ऐसे में सलमान खान मजाक करते हुए कहते हैं, 'घर के बाहर भी इन्होंने रिश्ता निभाया है।'
https://ift.tt/33qx9wJ
https://ift.tt/3l6yRJy
No comments