www.republicbharat.info

स्पेशल शख्स के साथ डिनर डेट करती नज़र आई मलाइका अरोड़ा, कोरोनावायरस से हो चुकी हैं ग्रस्त

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बोल्ड एंड ग्लैमर अंदाज के चलते काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरों और वीडियोज से अपने फैंस का दिल जीत लेती है। हाल ही एक्ट्रेस कोरोनावायरस की चपेट में आ गई थी। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर कर दी थी। इस दौरान उन्होंने अपना ध्यान बहुत अच्छी तरह से ध्यान रखा और महज ही कुछ ही दिनों में महामारी को मात दे डाली। ठीक होने के बाद एक बार मलाइका का खूबसूरत अंदाज सुर्खियों में छा गया है।

Malaika Arora Dinner Date

दरअसल, कुछ समय पहले ही मलाइका ने अपनी एक तस्वीरें अपने ऑफिशयल इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी। जिसमें उन्होंने फोटो में नाइट डेट का जिक्र किया है। स्टोरी में जो तस्वीर लगी है। उसमें एक खूबसूरत टेबल सजी हुई नज़र आ रही हैं। टेबल पर लजीज खाने को खूबसूरत फूल और मोमबत्ती के साथ सजाया हुआ है। दूसरी तस्वीर में मलाइका की है। जिसमें वह बैकलेस गाउन पहने हुए दिखाई दे रही हैं। जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही हॉट लग रही हैं। मलाइका ने यह डेट नाइट उनकी एक खास दोस्त की मनाई है।

Malaika Arora Instagram

आपको बता दें मीडिया में मलाइका अर्जुन कपूर संग अपने रिश्तों को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं। जिस वक्त मलाइका कोरोना से ग्रस्त हो गई थीं। उसके कुछ समय बाद अर्जुन की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद दोनों ही सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए थे। मलाइका के वर्कफ्रंट की बात करें तो ठीक होने के बाद वह वापस से शो में जज की भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाली है।



https://ift.tt/3cSPu8O

https://ift.tt/34iBVM9

No comments