अभिनेत्री तमन्ना भाटिया निकली कोरोना पॉजिटिव, हैदराबाद में किया एडमिट
साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्हें उपचार के लिए हैदराबाद में स्थित एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। जानकारी के अनुसार वे एक वेब सीरीज की शूटिंग के लिए हैदराबाद थी। उसी दौरान उनमें कोरोना वायरस के लक्षण नजर आए । वर्तमान में वे एडमिट है और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया के माता पिता अगस्त महीने में ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी थी । उन्होंने बताया था कि मेरे माता-पिता में कोरोना वायरस के लक्ष्ण नजर आए हैं। सावधानी बरतते हुए हम सभी का कोरोना टेस्ट हुआ है। माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं परिवार के बाकी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्टाफ भी सुरक्षित है। अब शूटिंग के दौरान तमन्ना भाटिया का कोरोना टेस्ट हुआ तो वह पॉजिटिव पाई गई। कुछ दिनों पहले तमन्ना को मुंबई के पार्लर में देखा गया था। इस समय तमन्ना के पास कई प्रोजेक्ट्स है जिस पर वह काम कर रही है । फिल्म सिटीमार में भी तमन्ना का रोल काफी बेहतरीन रहेगा।
https://ift.tt/33u0tT6
https://ift.tt/3d0keVi
No comments