www.republicbharat.info

सुधीर मिश्रा की बात पर बोले Nawazuddin Siddiqui, कहा- ये हमेशा याद रखूंगा

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) इन दिनों नेटफ्लिक्स पर आई वेबसीरीज 'सीरियस मैन (Serious Man)' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस सीरीज को लोगों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज यानी 2 अक्टूबर को ही इसे रिलीज किया गया है। हालांकि इस बार डायरेक्टर सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) की कहानी पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं। लोगों को सीरियस मैन की कहानी कई फिल्मों को जोड़कर बनाई गई स्टोरी लग रही है। वहीं फिल्मों में नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) के बढ़ते सेक्स सीन्स पर भी कई फैंस खुश नहीं हैं। खैर, हाल ही में सुधीर मिश्रा ने अपनी वेबसीरीज को लेकर बातचीत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग स्किल्स पर भी बात की। उन्होंने नवाज के काम की जमकर तारीफ की।

सुधीर मिश्रा ने नवाजुद्दीन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनमें कुछ अलग बात है। वो मुझे आम लोगों में अलग नजर आते हैं। उनकी विशेषता के कारण ही वो खास दिखाई पड़ते हैं। नवाजुद्दीन से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सुधीर सर मेरे लिए गुरु समान हैं। मैं उनके साथ 20 साल पहले से काम करना चाहता था। उनके काम और कंटेंट की मैं बहुत सराहना करता हूं। उनके साथ काम करना बेहद अच्छा अनुभव रहा।

सीरियस मैन की शूटिंग के दौरान सुधीर सर ने मुझसे कहा था कि वो मुझे भीड़ से अलग रूप में देखते हैं जबकि मैं भी उसी का हिस्सा हूं। मैं अपनी परफॉर्मेंस में शत प्रतिशत देता हूं। उनके शब्द मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं। मेरे लिए की गई अब की तारीफों में सबसे खास हैं। उनकी ये प्रशंसा मैं कभी नहीं भूलूंगा। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। मांझी से लेकर मंटो जैसे फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं सेक्रेड ग्रेम्स में उनके द्वारा बोले गए डॉयलॉग्स के फैंस आज भी दीवाने हैं।



https://ift.tt/2SxA2G1

https://ift.tt/2GrJ9VU

No comments