www.republicbharat.info

Shahrukh बोले- गांधी जयंती पर सच्चाई का महत्व याद कर रहा हूं, एक्ट्रेस का तंंज- सत्य के लिए बोलना भी सिखाया

मुंबई। देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ( Shahrukh Khan ) ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरक मैसेज शेयर किया है। इस मैसेज के बाद फैंस ने अभिनेता की खूब तारीफ भी की। हालांकि एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ( Sayani Gupta ) ने इसके जवाब में शाहरुख पर तंज कस दिया।

यह भी पढ़ें: - यूजर बोला, 'सिनेमाघर खुलें या नहीं, आप तो बेकार ही रहोगे', Abhishek Bachchan ने दिया करारा जवाब

 

इसके जवाब में एक्ट्रेस सयानी गुप्ता ने लिखा,' कुछ तो बोलो। सही बात। गांधी जी ने यह भी सिखाया कि सत्य के लिए बोलो, पीड़ितों और हमारे दलित भाई-बहनों के लिए। सिर्फ अपने कान, आंख और मुंह बंद मत रखो।' एक्ट्रेस ने इस ट्वीट में शाहरुख को भी टैग किया। दलित के लिए बोलने की बात लिखना हाथरस मामले की तरफ इशारा है। इस मामले पर देशभर में आवाजें उठी हैं। इनमें सेलेब्स भी शामिल हैं।

सयानी के ट्वीट के जवाब में एक यूजर ने लिखा,'शाहरुख पर बहुत सारा पैसा लगा है। जब आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता है तो आप आसानी से निडर बन जाते हैं।' इस पर सयानी ने रिप्लाई किया,'बिल्कुल सही है। लेकिन एक बार फिर, यह एक विचार की प्रक्रिया है।'

यह भी पढ़ें: — Viral Video पर आए गंदे कमेंट्स पर नोरा फतेही ने लगाई लताड़, टेरेंस ने सुनाई साधु की कहानी

गौरतलब है कि शाहरुख फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चलते यूएई में अपने परिवार संग हैं। लीग में कोलकाता नाइट राइडर (केकेआर) टीम के मालिक शाहरुख को हाल ही में पत्नी गौरी और बेटे आर्यन के साथ मैच में शामिल होते देखा गया था। इस दौरान शाहरुख ब्लू जीन्स, व्हाइट और पर्पल केकेआर हुडी और केकेआर मास्क के साथ नजर आए। हर बार की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति को लेकर वह छाए रहे।



https://ift.tt/3nbZSgK

https://ift.tt/2HSKd5R

No comments