www.republicbharat.info

Soha Ali Khan को करीना कपूर खान ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, बताया परिवार का स्तंभ

नई दिल्ली |बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सोहा अली खान (Soha Ali Khan) आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। सोहा को इस खास दिन पर ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। लेकिन जिस बर्थडे विश ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो है उनकी भाभी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की बधाई। करीना कपूर ने सोहा के लिए एक खास मैसेज लिखा जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। करीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आजकल वो अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी इंजॉए कर रही हैं। अपने फेवरेट लोगों के लिए वो उनके जन्मदिन पर स्पेशल पोस्ट भी करती हैं। इस बार करीना ने सोहा के जन्मदिन पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट करते हुए पोस्ट किया है।

वहीं करीना के अलावा सोहा को उनके पति और एक्टर कुणाम खेमू ने भी एक खास मैसेज लिखकर जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था- सिर्फ एक के लिए, जो मेरे अन्दर के जितने इमोशन्स हैं और वो कुछ भी जो मैं नहीं जानता था। वो मुस्कुराहट जब मैं खुश होता हूं और वो रोशनी जो मेरे बुरे वक्त में मुझे संभालती है। वो शब्दकोश जब मेरे पास शब्द नहीं होते हैं। हैप्पी बर्थडे मेरा प्यार।



https://ift.tt/3iodRfO

https://ift.tt/2Sr26uo

No comments