www.republicbharat.info

बॉयफ्रेंड Arjun Kapoor के लिए मलाइका अरोड़ा ने बनाया लजी़ज़ खाना, एक्टर ने ऐसे दिया रिएक्शन

नई दिल्ली: एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड का चर्चित कपल है। आए दिन दोनों को लेकर चर्चा होती रहती है। इन दिनों दोनों गोवा में साथ है। दोनों ने अपने न्यू ईयर वेकेशन साथ मनाया है। गोवा से दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। अब एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें मलाइका ने अर्जुन के लिए लजी़ज़ खाना बनाया हुआ है।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी से एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है। वीडियो में प्लेट्स में खाना रखा हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, 'जब वह आपके लिए खाना बनाती है।' साथ ही उन्होंने इसे मलाइका अरोड़ा को टैग किया है। अर्जुन की इस स्टोरी को मलाइका ने भी अपनी स्टोरी से शेयर किया है।

malaika_arora_1.jpg

इससे पहले मलाइका ने न्यू ईयर के मौके पर अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। दोनों ने पार्टी आउटफिट पहने हुए हैं। कैमरे की तरफ पोज़ देते हुए दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा, यह एक नई सुबह है, एक नया दिन है, यह नया साल है। 2021. मलाइका द्वारा अर्जुन के साथ शेयर की गई ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

arjun_kapoor_malaika_arora.jpg

इसके अलावा मलाइका ने गोवा से अपनी कई हॉट तस्वीरें शेयर की। मलाइका की स्विमिंग पूल की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। बता दें कि मलाइका और अर्जुन काफी वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर भी खबरें उड़ती रहती हैं। लेकिन अभी तक मलाइका और अर्जुन ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।



https://ift.tt/3rIp6p8

https://ift.tt/3n9kNzG

No comments