कंगना रनौत से हमेशा लड़ने वालीं स्वरा भास्कर ने कहा- तुम्हें पता है मैं तुमसे प्यार करती हूं
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्मों से ज्यादा अपने ट्वीट्स से सुर्खियां बटोरती हैं। वह आए दिन किसी न किसी बॉलीवुड स्टार पर निशाना साधती रहती हैं। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और कंगना की बिल्कुल भी नहीं बनती है। ट्विटर पर दोनों के बीच कई बार जुबानी जंग छिड़ चुकी है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ कि सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह चौंक गए।
बता दें कि हाल ही में कंगना और स्वरा ने ट्वीट कर एक-दूसरे पर निशाना साधा था। दरअसल, एक ट्वीट में कंगना ने एक महिला को जवाब देते हुए कहा था, 'मैं एक यंग स्टार के मर्डर जो माफिया और ड्रग रैकट से जुड़ा है अपनी जान पे ख़ेल कर पूरे देश के सामने उसका पर्दाफ़ाश कर रही थी और आपको उसमें भी चिंदी चुग़ली दिखी। कुछ महान नहीं दिखा। ह्रितिक मेरी सेक्स लाइफ़ की चुग़ली अर्नब से कर रहा था। यह कौन सा नेशनल सिक्यरिटी का मामला है मौसी जी?' कंगना के इस ट्वीट पर स्वरा ने लिखा, 'हाहाहाहा! तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर टॉप पर पहुंच गया है कंगना। एक लिब्रू की ओर से प्यार।'
https://ift.tt/366mNmw
https://ift.tt/2KJ9kK1
No comments