www.republicbharat.info

सारा अली खान ने खुले आसमान के नीचे बिकनी में दिए जबर पोज, वायरल हो रहे फोटोज

मुंबई। बाॅलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ( Sara Ali Khan ) इन दिनों सुर्खियों में हैं। वजह है उनकी पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म ’कुली नं. 1’ ( Coolie No. 1 Movie ) । वरुण धवन ( Varun Dhawan ) स्टारर इस मूवी में सारा ने उस किरदार को जिया जो कभी फिल्म की मूल एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ( Karisma Kapoor ) ने निभाया था। इस मूवी और स्टार्स के अभिनय को दर्शकों का मिक्स रिस्पाॅंस मिला है। अब सारा ने अपनी बिकिनी फोटोज शेयर की हैं। ये फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : Viral Video: रोहित शेट्टी का असली स्टंट, हाथों में उठा ली कार, बोले-देसी घी और घर के खाने का कमाल

’आसमान उपर, धरती नीचे’
सारा अली खान ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बिकिनी पहने तस्वीरें शेयर कीं। प्रिंटेड बिकिनी में सारा चिल करती नजर आईं। इन फोटोज के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,’ आसमान उपर, धरती नीचे। वर्तमान में जियो, फ्लो के साथ चलो।’ सारा के इस कैप्शन में लगाए हैशटैग से लगता है कि ये फोटोज उनके मालदीव ट्यूर की हैं। इस पोस्ट पर फैंस ने तारीफों के पुल बांधे हैं।

 

sara_ali_khan_bikini_pics.png

भाई के साथ पोस्ट कर रहीं फोटोज

अपनी हालिया मूवी ’कुली नं 1’ रिलीज होने के बाद सारा अब आराम के मूड में है। वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खूब फोटोज शेयर कर रही हैं। इनमें बहुत सारे फोटोज भाई इब्राहिम के साथ हैं। बता दें कि जब भी मौका मिलता है, सारा अपने भाई के साथ वक्त गुजारती हैं। दोनों बहन-भाई में गजब की बाॅन्डिंग है।

’अतरंगी रे’ की शूटिंग की पूरी
सारा ने अपनी अपकमिंग फिल्म ’अतरंगी रे’ की शूटिंग हाल ही पूरी की है। इसमें वह लीड स्टार अक्षय कुमार और धनुष के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके निर्देशक आनंद एल राय हैं। पिछले दिनों इसकी शूटिंग पर वह आगरा में ताजमहल के पास नजर आईं थीं। यह मूवी एक रोमांटिक लव स्टोरी बताई जा रही है। हालांकि ये अभी साफ नहीं है कि सारा की जोड़ी अक्षय के साथ बनेगी या धनुष के साथ या फिर यह एक प्रेम त्रिकोण होगा।



https://ift.tt/2LOjee7

https://ift.tt/2Y5vOb4

No comments