CAA-NRC का समर्थन करने वाले सेलेब्स को Kangana ने बताया आंतकी, इंडस्ट्री पर फिर निकाली भड़ास
नई दिल्ली। एक्ट्रेस कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। वह अक्सर अपने शब्दों से इंडस्ट्री और सेलेब्स पर निशाना साधती रहती ही हैं। एक बार फिर से उन्होंने इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ), स्वरा भास्कर ( Swara Bhaskar ) , तापसी पन्नू ( Tapsee Pannu ) और अनुराग कश्यप ( Anurag Kashyap ) सहित उन सेलेब्स पर गुस्सा निकाला जिन्होंने जेएनयू में हुए प्रदर्शन का समर्थन किया था।
कंगना ने एक और पोस्ट किया है। जिसमें वह कहती हैं कि "अब जब यह साबित हो ही गया है कि जेएनयू के स्टूडेंट्स ने गलत सूचना फैलाई और सीएए के बारे में झूठ बोला, उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने नफरत, झूठ और आतंकवाद फैलाने में हिस्सा लिया। तो क्या ये फिल्मी जोकर इस देश से माफी मांगेंगे। लेकिन दिल्ली के दंगों में जान गंवाने वालों की भरपाई कौन करेगा?"
https://ift.tt/3n7ZJty
https://ift.tt/3o62fBI
No comments