जेल से निकलने के बाद नया घर ढूंढ रही हैं Rhea Chakraborty, मीडिया से बोलीं- अब हमारा पीछा...
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को छह महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। 14 जून को उनका शव पंखे से लटकते हुए पाया गया था। जिसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनका परिवार सवालों के घेरे में आ गया था। सुशांत की फैमिली ने रिया पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद जांच में रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती का नाम ड्रग्स केस में आया और उन्हें जेल में भी रहना पड़ा। हालांकि सुशांत की मौत में उनका हाथ होने की बात पूरी तरह खारिज हो गई।
नए घर की तलाश
लेकिन इस केस में उनका नाम आने के बाद से ही उन्हें और उनके परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। इन दिनों रिया और शौविक जमानत पर बाहर हैं। जेल से निकलने के बाद पहली बार दोनों को मुंबई में स्पॉट किया गया। खबरों के मुताबिक, इन दिनों चक्रवर्ती फैमिली अपने लिए नया घर ढूंढ रहे हैं। इसी सिलसिले में अब रिया और शौविक को मुंबई में घर की तलाश करते हुए देखा गया।
अब हमारा पीछा मत करना
रिया का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में पैपराजी रिया से उनका हाल चाल पूछते हैं लेकिन वह कोई जवाब नहीं देती हैं। लेकिन रिया जब अपनी कार के पास पहुंचती हैं तो वह पैपराजी को कहती हैं कि अब हमारा पीछा मत करने लग जाना। उनके साथ उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी दिखाई दिए। रिपोर्ट्स की मानें तो रिया का परिवार मुंबई के बांद्रा इलाके में रहने के लिए घर ढूंढ रहा है। इससे पहले हाल ही में रिया के माता-पिता को भी मुंबई की सड़कों पर देखा गया था। दोनों नए घर की तलाश कर रहे थे।
ऐसा भी कहा जा रहा है कि जब से रिया जेल से बाहर आई हैं तभी से उनपर फ्लैट खाली करवाने का दवाब बनाया जा रहा था। यही कारण है कि इन दिनों वह नया घर ढूंढ रहे हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को 7 अक्टूबर, 2020 को जमानत पर रिहा किया गया था। वहीं, उनके भाई शौविक को 2 दिसबंर को जमानत मिली थी।
https://ift.tt/2LduX55
https://ift.tt/38aoPDy
No comments