Varun Ki Shaadi: वरुण-नताशा की शादी कराने पहुंचे पंडित जी, शुभ मुहूर्त में लेंगे सात फेरे
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन शादी के लिए पुरी तरह से तैयार हैं। नताशा दलाल को अपनी दुल्हनियां बनाने के लिए वरुण मुंबई के अलीबाग में बने द मेंशन हाउस पहुंच गए हैं। अब वरुण और नताशा की शादी के लिए पंडित जी भी पहुंच गए हैं। वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो द मेंशन हाउस के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यही वो पंडित हैं जो वरुण और नताशा की शादी करवाएंगे। बता दें शनिवार को वरुण ने अपनी एक झलक दिखाई थी जिसके बाद उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए हैं।
वरुण और नताशा की शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं। दोनों परिवार के करीबी रिश्तेदार और कुछ खास दोस्तों को द मेंशन हाउस जाते हुए देखा गया है। वहीं वरुण धवन भी जैसे ही पहुंचे मीडिया के कैमरों ने उन्हें क्लिक करना शुरू कर दिया। वरुण इस दौरान बेहद ही चार्मिंग नजर आ रहे थे।
https://ift.tt/3qMTL3r
https://ift.tt/3iFlpMM
No comments