www.republicbharat.info

Vivek Oberoi ने परिवार के साथ बचपन की तस्वीर की शेयर, बोले- पापा की गोद सबसे आनंदमय जगह है

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी एक फैमिली फोटो पोस्ट की है। यह फोटो उनके बचपन की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता के लिए एक बहुत ही प्यारा कैप्शन भी लिखा है।

रविवार को विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली तस्वीर पोस्ट की। ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नन्हे विवेक का मासूम चेहरा किसी का भी दिल जीत सकता है। तस्वीर में उनके साथ छोटी बहन मेघना और माता-पिता नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'पापा की गोद में बैठना दुनिया की सबसे आनंदमय जगह है। फ्रेम में दो सबसे खूबसूरत महिलाएं हैं जो मेरी प्रेरणा और अडिग शक्ति का स्रोत हैं। आप सभी को प्यार। कोई लौटा दे मुझे बचपन के दिन!'

इन सफल अभिनेत्रियों ने की शादीशुदा पुरुषों से शादी, कोई दूसरी तो कोई बनी तीसरी पत्नी, एक के तो थे चार बच्चे



https://ift.tt/389taal

https://ift.tt/3pP6yC1

No comments