www.republicbharat.info

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह के नए गाने 'जी नी करदा' ने मचाया धमाल, देखें वीडियो

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और रकुलप्रीत सिंह का नया गाना 'जी नहीं करदा' (Jee Ni Karda) रिलीज हो गया है। दोनों फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' एक दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं जिसका दूसरा गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। रकुल और अर्जुन एक शादी में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस पंजाबी गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 'जी नहीं करदा' ने रिलीज होते ही वायरल लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। अर्जुन और रकुल के ठुमके फैंस को बेहद लुभा रहे हैं। रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर ये गाना छाया हुआ है।

अर्जुन कपूर का गाना फैंस को आया पसंद

अर्जुन कपूर ने गाने के रिलीज की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के दूसरे गाने को शेयर किया है। गाने को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा- थोड़ा सा ड्रामा और ढेर सारी मस्ती, आप सभी को इस गाने पर भांगड़ा कराने के लिए आ गए हैं। जी नहीं करदा रिलीज हो गया है। अर्जुन कपूर के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

गाने में रकुल और अर्जुन की शानदार केमेस्ट्री

गाने में दिखाया गया है कि अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत किसी पंजाबी शादी के लिए तैयार हो रहे हैं। बारात क समय रकुल डांस करती हैं और अर्जुन उन्हें देखते रह जाते हैं। उसके बाद एक बच्चा अर्जुन के पास आता है और कुछ भांगड़े के स्टेप सिखाता है। उसके बाद दोनों का जबरदस्त डांस देखने लायक है।

पहला गाना भी हुआ था वायरल

बता दें कि जी नहीं करदा गाने को जस मानक, मानक-ई और निकिती गांधी ने गाया है। वहीं इसका म्यूजिक तनिष्क भागची ने दिया है। इससे पहले फिल्म का पहला गाना 'दिल है दीवाना' रिलीज गया था जिसे भी फैंस ने खूब पसंद किया था। फिल्म 'सरदार का ग्रैंडसन' नेटफ्लिक्स पर 18 मई को रिलीज की जाएगी। फिल्म में अर्जुन और रकुल के अलावा नीना गुप्ता, जॉन अब्राहम, अदिति राव हैदरी और सोनी राजदान भी नजर आएंगे। इस फिल्म से अर्जुन पहली बार डिजिटल पर नजर आएंगे। इसे उनका डिजिटल डेब्यू कहा जा सकता है। वहीं एक विलेन 2 में भी अर्जुन नजर आएंगे।



https://ift.tt/3tNEzVA

https://ift.tt/3dN3keZ

No comments