www.republicbharat.info

तीन लोगों ने मिलकर सनी लियोनी को पहनाई ड्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। अपनी बोल्ड फोटोज़ से लोगों के होश उड़ाने वालीं सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी हॉट फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों सनी लियोनी एमटीवी के रियलिटी शो स्प्लिट्सविला को होस्ट कर रही हैं। इस शो के लिए सनी रोजाना ग्लैमरस ड्रेसेस पहनती हैं। लेकिन उनकी एक ड्रेस को पहनाने के लिए तीन लोगों को मशक्कत करनी पड़ी।

टीम के छूटे पसीने
दरअसल, सनी लियोनी ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सनी येलो कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी टीम उन्हें तैयार कर रही है। इस दौरान सनी की ड्रेस की वजह से उनकी टीम के पसीने छूट जाते हैं। उनकी ड्रेस के पीछे लगी जिप अटक जाती है। काफी मशक्कत करने के बाद भी जिप नहीं लग पाती। जिसके बाद तीन लोग मिलकर उनकी ड्रेस को ठीक करते हैं। उस दौरान सभी की हालत खराब हो जाती है।

बैक मसाज की लगी लत
इससे पहले भी सनी लियोनी ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह स्प्लिट्सविला की शूटिंग करती हुई दिखाई देती हैं। लेकिन शूट के वक्त ही सनी बैक मसाज भी ले रही होती हैं। इस वीडियो में उनके को-होस्ट रणविजय सिंह भी मौजूद हैं। वो कहते हैं कि सनी को बैक मसाज की लत लग चुकी है। सनी का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर अर्जुन रामपाल और दिगांगना सूर्यवंशी भी नजर आएंगे। फिल्म 17 सितंबर, 2021 को रिलीज होने वाली है।



https://ift.tt/3hPNmmO

https://ift.tt/3hLhi3l

No comments