www.republicbharat.info

सुशांत सिंह का वीडियो शेयर करने पर दीपिका ने फोटोग्राफर को लताड़ा, फिर कंगना ने Deepika को लगा दी फटकार

मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ( Sushant Singh Rajput ) के एक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone ) ने फटकार लगाई। उनका कहना है कि वीडियो परिवार की अनुमति के बिना शेयर कर दिया गया। अब कंगना रनोत ( Kangana Ranaut ) ने दीपिका को इस मामले मेंं आड़े हाथों ले लिया। कंगना का कहना है कि दीपिका ने हिन्दी मीडिया के फोटोग्राफर को तो पैसे बनाने के लिए फटकार दिया लेकिन उनके 'चहेते' फोटोग्राफर्स को कुछ नहीं कहा।

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद लोेगों के बीच उनसे संबंधित वीडियोज और फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर भी शेयर किए गए। अधिकतर फोटोज मुंबई की मीडिया की ओर से विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध करवाए गए। कुछ लोगों ने ऐसे फोटोज और वीडियोज को डाउनलोड कर अपने हिसाब से वायरल किए। उधर, ऐसा होते देख कुछ फोटोग्राफर्स ने अपने सोशल पोस्ट के साथ मैसेज चलाया था कि उनकी अनुमति के बिना ये फोटोज और वीडियोज उपयोग में ना लिए जाएं।



https://ift.tt/37VO8rf

https://ift.tt/3do4JFn

No comments