जब ऑनस्क्रीन दादी के साथ Sushant Singh Rajput ने लगाए थे ठुमके, वायरल हुआ Video
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने अपने काम से सभी का दिल जीता। उनकी एक्टिंग के कई लोग प्रभावित हुए हैं। लेकिन 14 जून को जब उनकी आत्महत्या (Sushant Singh Rajput Suicide) की खबर आई तो कोई भी इस पर यकीन करने को तैयार नहीं था। उनकी मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया। सुशांत के निधन के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया (Social Media) पर सुशांत की कई पुरानी फोटोज और वीडियोज़ अब वायरल हो रहे हैं। अब हाल ही में उनका एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक्टर अपनी ऑन स्क्रीन दादी (Sushant Dancing with Dadi) के साथ मस्ती में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को मलयालम डांसर सौभाग्या वैंकटेश (Sowbhagya Venkitesh) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इसमें सुशांत सौभाग्या की मां के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस वीडियो पर 40 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। साथ ही लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
https://ift.tt/3eG3JxP
https://ift.tt/31hoBHY
No comments