जब Sushant ने कहा- तेरी बाहों में बीती हर शाम, बेवफा ये भी क्या याद नहीं, वायरल हुआ Video
नई दिल्ली: बॉलीवुड के उम्दा कलाकार सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Death) अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगा ली थी। उनके निधन से हर किसी को झटका लगा है। चाहे वो उनके फैंस हो, परिवार हो या फिर दोस्त। सुशांत की मौत के इतने दिन बीत जाने के बाद भी कोई इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है कि वो अब उनका हंसता हुआ चेहरा कभी नहीं देख पाएंगे। उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया (Social Media) पर उनकी तस्वीरें और वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं। अब हाल ही में जो उनका वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वह 'क्या हुआ तेरा वादा' (Kya Hua Tera Vada) गाना गा रहे हैं।
एक्टर का यह पुराना वीडियो (Sushant Singh Rajput Video) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत ड्राइव करते हुए नजर आ रहे हैं और साथ में 'क्या हुआ तेरा वादा' गाना भी गाते दिख रहे हैं। उनके इस अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
https://ift.tt/31ptej0
https://ift.tt/31hvVTP
No comments