मां की याद में छलका Sushant Singh Rajput का दर्द, मां के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput )आज के समय में बॉलीवुड के एक बड़े एक्टर के नाम से जाने जाते है। लेकिन इस एक्टर के पास सब कुछ होने के बाद दिल में कुछ बातों की कसक अधुरी है जिसका दर्द वो समय-समय पर पोस्ट के द्वारा व्यक्त करते रहते है। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी मां के लिए काफी इमोशनल कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सुशांत ने अपने दिल की बात मां के लिए लिखी है जो आपको भी यकीनन रुला सकती है।
'एमएस धोनी' एक्टर सुशांत अपने पांच भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनकी मां के निधन के बाद से ही उनका पूरा परिवार बिहार से दिल्ली जाकर शिफ्ट हो गया था। उन्होंने दिल्ली में रहकर ही मेकैनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। हालांकि एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। कुछ समय पहले सुशांत ने कहा था, 'मेरी मां होती तो मेरी सफलता देख उन्हें गर्व होता।'
इन दिनों सुशांत सिंह का एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप होने के बाद रिया चक्रवर्ती के साथ उनके अफेयर की खबरें आने लगीं थी। दोनो को साथ में डिनर से लेकर कैजुअल हैंगआउट पर एक साथ देखा गया है।
https://ift.tt/2UaY7Dx
https://ift.tt/305U677
No comments