www.republicbharat.info

एक्टर Anupam Shyam गंभीर हालत में हुए ICU में भर्ती, एक्टर ने सोनू सूद से लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक में अपने अभिनय से एक खास मुकाम पाने वाले एक्टर अनुपम श्याम (Anupam Shyam) की सेहत इन दिनों काफी समय से खराब चल रही है। उनकी देर रात हुई अचानक तबीयत खराब होने के चलते (Anupam Shyam admitted Hospital) गोरेगांव के लाइफलाइन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और इस मुश्किल घड़ी में मदद करने के लिए अनुपम ने एक्टर आमिर खान और सोनू सूद से मदद करने की अपील की है।

अनुपम श्याम ने छोटे पर्दे पर ही अपनी धाक नही जमाई है बल्कि बड़े पर्दे पर भी काम करके एक अलग पहचान बनाई है। उन्होने कई फिल्मों में शानदार रोल किए हैं। अनुपम (Anupam Shyam films) ने 'लज्जा', 'नायक', 'दुबई रिटर्न', 'परजानिया', 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'शक्ति: द पावर', 'बैंडिट क्वीन', अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्म 'स्लमडॉग मिलियनेयर' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।



https://ift.tt/3jN2DmT

https://ift.tt/3jWWK6S

No comments