सुशांत की आखिरी फिल्म Dil Bechara देख भावुक हुईं Kriti Sanon, लिखा- मैंने तुम्हें मैनी में जिंदा देखा
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) 14 जून को इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन से हर किसी को गहरा सदमा लगा। लेकिन जाते-जाते सुशांत अपनी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' (Dil Bechara) छोड़ गए थे। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जुलाई को रिलीज हो गई। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शकों की आंखें नम हो गईं। जब ऑडियंस का ये हाल था तो जरा सोचिए जो सुशांत के काफी करीब थे, उनका क्या हाल हुआ होगा। अब कभी सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) ने 'दिल बेचारा' देखने के बाद अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
कृति सेनन ने 'दिल बेचारा' का आखिरी सीन जिसमें सुशांत को ट्रिब्यूट दिया गया है, वो क्लिप शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कृति ने एक भावुक कर देने वाला मैसेज (Kriti Sanon Wrote Message For Sushant) लिखा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उनके दिल को एक बार फिर तोड़ दिया है। कृति ने कहा कि उन्होंने मैनी के किरदार में सुशांत को कई सीन में देखा।
https://ift.tt/301R7w6
https://ift.tt/3jHkAmU
No comments