www.republicbharat.info

Lockdown में फैट से 'फिट' बने हनी सिंह, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की Pics हुईं वायरल

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह (Rapper Yo Yo Honey Singh) के गानों की तो दुनिया आज भी दीवानी हैं। मगर हेल्थ इशूज और दूसरी वजह के चलते वे अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। मगर चार साल पहले उन्होंने दोबारा धमाकेदार तरीके से एंट्री ली। हालांकि अभी उन्हें पहले सेट किए हुए बेंचमार्क तक पहुंचने में थोड़ा वक्त लग रहा है। फिर भी हनी सिंह अब अपने पुराने अवतार में लौटते नजर आ रहे हैं। इसकी छलक उनके बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन (Body Transformation) से साफ देखने को मिल रही है। वे फैट से फिट बन गए हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने अपनी बॉडी पर काफी काम किया। जिसका रिजल्ट अब दिख रहा है।

मालूम हो कि लंबी बीमारी के बाद रैपर हनी सिंह की फिजीक काफी बिगड़ गया था। वे ओवरवेट हो गए था। उनका वजन इतना बढ़ गया था कि उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो गया था। उनकी म्यूजिक वीडियो 'लोका' में उन्होंने फैट बॉडी के साथ ही परफॉर्म किया था। मगर अब बॉडी ट्रॉसफॉर्म से वे दोबारा अपने पुराने अंदाज में लौटते हुए नजर आ रहे हैं। लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन को किसी नए धमाकेदार प्रोजेक्ट में नजर आने का इशारा मान रहे हैं।



https://ift.tt/2YSm5pX

https://ift.tt/2Bsokas

No comments