www.republicbharat.info

'सुशांत ने किया था 'ड्रग्स छोड़ने का वादा, रिया-श्रुति मोदी के वॉट्सऐप मैसेज से सच हुआ उजागर

नई दिल्ली, सुशान्त सिंह राजपूत मामले में सीबीआई के इन्वेस्टीगेशन में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। रिया चक्रवर्ती(Rhea Chakraborty) के कॉल डिटेल और व्हाट्सएप चैट की डिलीट हिस्ट्ररी को खंगालने पर सामने आया रिया और श्रुति मोदी के बीच व्हाट्सएप चैट। इस चैट में रिया (Rhea Chakraborty leaked WhatsApp Chats) ने श्रुति को बताया कि सुशांत सिंह राजपूत ने मारिजुआना छोड़ने का वादा किया है। अब रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट के खुलासे से एक्टर की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। इस खुलासे के बाद सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput)की मौत के मामले में ड्रग के रूप में नया एंगल सामने आया है। अब ड्रग्स को लेकर साजिश की ओर शक की सुई घूम रही है। दूसरी ओर रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिंदे ने रिया के ड्रग्स से किसी भी तरह के संबंध होने का खंडन किया है।

एक और लीक हुआ चैट जो कथित तौर पर जया साहा के द्वारा रिया चक्रवर्ती को भेजा गया था, इस चैट में लिखा था कि, 'चाय में 4 बूंद डालें उसे पीने दें l इसे किक करने के लिए 30 से 40 मिनट का समय दें।' दूसरी ओर रिया के वकील ने रिया पर लग रहे ड्रग के आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। रिया के वकील ने दावा किया कि 'रिया ने अपने जीवन में कभी भी ड्रग्स का सेवन नहीं किया है। वह ब्लड टेस्ट के लिए हर वक़्त तैयार है।'



https://ift.tt/3hwLJHB

https://ift.tt/3aVxGsO

No comments