एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने संविधान में आरक्षण व्यवस्था के खिलाफ किया ट्वीट, देशद्रोही बताते हुए केस हुआ दर्ज
नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में Queen के नाम से फेमस अभिनेत्री Kangana Ranaut आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों वह दिवंगत अभिनेता Sushant Singh Rajput मामले में लगातार एक के बाद एक कई बड़े खुलासे कर रही हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कई नामचीन लोगों पर Nepotism को बढ़ावा देने पर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में फैले मूवी माफिया को लेकर भी कई बड़ा खुलासा किया था। बता Sushant की मौत के से लगातार अभिनेत्री इस केस को सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर बता रही हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाते हुए मुकादमा दर्ज कराया गया है। जिसके बाद से एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई हैं।
सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली Kagana Ranaut अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहती हैं। वहीं बिना डरे अपनी बात को बड़ी ही बेबाकी से सबके सामने रखती हैं। कई बार तो उनके अकाउंट को बंद करने तक की मांग भी उठ हो चुकी है,लेकिन इस बार मामला कुछ गंभीर होता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसे देख ऐसा लग रहा है कि Kangana ने मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने देश के संविधान में आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठते हुए उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसके बाद Gurugram Police Station में अखिल भारतीय भीमसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष Satpal Tanwar उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। वहीं पुलिस भी अभिनेत्री के इस पोस्ट की जांच में जुट गई है।
अभिनेत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाले Satpal Tanwar ने अपनी शिकायत में Kangana पर कई गंभीर आरोप लगाएं हैं। जिसमें उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से 23 अगस्त के दिन एक ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने भारतीय संविधान को जातिवादी बताते हुए इसे खत्म करने की बात कही। साथ ही पोस्ट के जरिए उन्होंने लोगों इस मुद्दे पर बात करने के लिए उकसाते हुए उन्हें भड़काया। Satpal Tanwar का कहना है कि वह SC/ST/OBC के लोगों के बीच लड़ाई करवाना चाहती हैं। यही वजह है कि उन्होंने अभिनेत्री पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया है।
https://ift.tt/2QtSCO1
https://ift.tt/2YDdkQ2
No comments