www.republicbharat.info

'कसौटी जिंदगी की 2' के फैंस के लिए बुरी खबर, परेशान होकर मेकर्स ने उठाया ये बड़ा कदम

स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'कसौटी जिंदगी की 2' (popular show 'Kasauti Zindagi Ki 2') के फैंस के लिए बुरी खबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स शो को मिल रहे नंबर्स से खुश नहीं हैं। इसके अलावा लीड एक्टर पार्थ समथान (Lead Actor Partha Samthan) भी शो को छोड़ रहे हैं, जिस वजह से मेकर्स को इस शो को बंद (close the show) करने का फैसला लेना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नवंबर 2020 में शो को बंद कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो की पूरी कास्ट को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Kasauti Zindagi Ki 2

मेकर्स दो महीने से शो पर परदा गिराने की तैयारी में हैं। कुछ कारण सामने आए हैं जिसके आधार पर यह फैसला लिया गया है। खबरों के अनुसार, शो की लगातार टीआरपी गिर रही है और इससे मेकर्स खुश नहीं हैं। कोविड 19 के कारण शो पर गहरा असर हुआ है और यह शो दर्शकों के बीच पिछले कुछ दिनों से पहले जैसी वैसी जगह नहीं बना पा रहा है। लीड एक्टर्स द्वारा लगातार शो छोड़ने के कारण दर्शकों की शो में रूचि कम होती जा रही है। कोमोलिका का किरदार निभाने वाली हिना खान ने यह शो छोड़ा तो आमना शरीफ ने उनकी जगह ली। मिस्टर बजाज के रूप में करण सिंह ग्रोवर थे, लेकिन बाद में उनकी जगह करण पटेल ने ली। दर्शकों को यह बदलाव पसंद नहीं आया। खबर है कि पार्थ समथान और साहिल आनंद ने भी शो छोड़ने का फैसला लिया है। लगातार कलाकारों द्वारा शो छोड़ने के कारण मेकर्स परेशान हो गए हैं और वे शो बंद करना चाहते हैं।

Kasauti Zindagi Ki 2

हालांकि अभी शो के मेकर्स ने अभी इस बारे में कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है। बता दें कि 'कसौटी जिंदगी की 2' साल 2018 में सितंबर में शुरू हुआ था। शो में पार्थ, अनुराग बसु का किरदार निभा रहे हैं। वहीं प्रेरणा का करिदार एरिका फर्नांडिस निभाती हैं। दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद है। लेकिन अगर ये खबर सच है कि शो बंद हो रहा है तो फैन्स इससे काफी दुखी होंगे।



https://ift.tt/2YY24xY

https://ift.tt/2YWqJml

No comments