www.republicbharat.info

करण जौहर की पहली पिक्चर बुक जल्द होगी लॉन्च


मुंबई। फिल्ममेकर करण जौहर अपने पेरेंटिंग एक्सपीरियंस पर आधारित किताब जल्द लॉन्च करेंगे। करण ने यह किताब अपने जुड़वां बच्चों रूही और यश जौहर के पालन—पोषण से प्रेरित होकर लिखी है।

इसके बारे में बताते हुए करण ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'एक स्पेशल चीज को आपके साथ शेयर करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरी पहली पिक्चर बुक बच्चों के लिए। जल्द ही।' उन्होंने ट्व‍िंकल खन्ना को भी इस काम में मदद के लिए धन्यवाद दिया है। करण की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक इस किताब में पालन—पोषण के दौरान बच्चों में उनके जेंडर के आधार पर किए जाने वाले अंतर को बताया गया है। समय के साथ बच्चे जेंडर आधारित अंतर और पेरेंट्स के उनके साथ किए जाने वाले बर्ताव को समझने लगते हैं।

गौरतलब है कि करण ने इससे पहले ऑटोबायोग्राफी 'ऐन अनसूटेबल बॉय' लिखी है। उनकी ऑटोबायोग्राफी 9 जनवरी, 2017 को रिलीज की गई थी। इसमें करण के बचपन से लेकर फिल्म निर्माता—निर्देशक बनने तक के सफर का सविस्तार वर्णन है।



https://ift.tt/3beJNBo

https://ift.tt/3gIz6YU

No comments