www.republicbharat.info

रिया चक्रवर्ती के वकील ने किया बड़ा खुलासा, 8 जून को क्यों छोड़ा था Sushant Singh Rajput का घर?

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में अभी तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है। वहीं रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पिछले महीने जेल से जमानत पर रिहा हो गई थीं। जिसके बाद से वो अपने खिलाफ बोलने वाले लोगों पर एक्शन लेने की तैयारी में हैं। रिया ने सुशांत की बहनों प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और मीतू सिंह (Mitu Singh) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमें ये कहा गया था कि सुशांत की मानसिक हालत बिगड़ने की जिम्मेदार वो ही हैं। वहीं अब रिया के वकील सतीश मानेशिंदे (Satish Maneshinde) ने एक और बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि रिया 8 जून को क्यों सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं?

Poonam Pandey की बढ़ी मुश्किलें, अश्लील वीडियो शूट करने पर दर्ज हुआ केस

सुशांत को लेकर रिया के वकील ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने 8 जून को सुशांत को रिया के छोड़ने का हैरान करने वाला कारण बताया है। सतीश मानेशिंदे ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि सुशांत कम से कम पांच डॉक्टर्स को दिखा चुके थे। उनको कहा गया था कि वो अपनी मेंटल हेल्थ के लिए ड्रग्स को छोड़ दें। लेकिन सुशांत ऐसा करने के लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण रिया ने 8 जून को सुशांत का घर छोड़ दिया था और 14 जून को उनका निधन हो गया।

उन्होंने ये भी बताया है कि सुशांत की बहनों को उनकी मेंटल हेल्थ के बारे में जानकारी थी। सब जानते हुए भी उन्होंने गलत दवाइयां दी। सुशांत की बहन प्रियंका सिंह की 8 जून को दवाइयों को लेकर बातचीत हुई थी। उनका परिवार अपने बेटे के ड्रग्स की लत के बारे में जानता था। ये भी जानता था कि सुशांत का मुंबई में ट्रीटमेंट चल रहा है।

बता दें कि रिया ने सुशांत की बहनों द्वारा फर्जी प्रिस्किप्शन और अवैध रूप से दवाइयों को देने को लेकर एफआईआर करवाई थी। जिसकी रिपोर्ट सीबीआई को भी सौंपी गई थी। हालांकि जांच एजेंसी ने इस बात से इंकार किया था कि सुशांत के बहनों द्वारा ऐसा कुछ किया गया है। उन्होंने कहा था कि रिया केस को भटकाने की कोशिश कर रही हैं।



https://ift.tt/2TPD4pw

https://ift.tt/2I4eQoK

No comments