www.republicbharat.info

मुंबई पुलिस का बॉम्बे हाईकोर्ट में दावा, सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत बहनों के कारण बिगड़ी

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच अभी तक चल रही है। इस बीच मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट में को बताया है कि सुशांत की बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना उनका कर्तव्य था। क्योंकि रिया चक्रवर्ती ने उनके खिलाफ शिकायत में अपराध होने का खुलासा किया था। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट को यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत की मानसिक हालत शायद उनकी बहनों द्वारा बिना किसी जांच के दी गई दवाओं से बिगड़ी।

70 साल की बुर्जुग महिला का वीडियो Diljit Dosanjh ने किया शेयर, सड़क किनारे चाय बनाकर पलाती है खुद का पेट

सोमवार को मुंबई पुलिस ने अदालत में एक शपथ पत्र दायर किया था। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की बहनों की याचिका खारिज करने का अनुरोध किया गया है। प्रियंका सिंह और मीतू सिंह ने कथित धोखाधड़ी और अपने भाई के लिए दवाइयों का फर्जी पर्चा बनाने को लेकर दर्ज प्राथमिकी खारिज करने का अनुरोध किया है।

'बाबा का ढाबा' के बुर्जुग दंपत्ति संग ठगी करने पर आया R.Madhavan का रिएक्शन, गौरव वासन का किया सपोर्ट

रिया चक्रवर्ती ने दर्ज करवाई थी शिकायत

इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने सुशांत की बहनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। जिसमें उन्होंने सुशांत को बिना जांच की दवाई देने का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। जिसके एक महीने बाद सुशांत के परिवार ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर पैसों की धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई। जिसके बाद सुशांत का केस सीबीआई को सौंपा गया। उसके बाद रिया के फोन से ड्रग्स चैट मिलने पर एनसीबी ने इस केस की जांच की। जिसमें रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को ड्रग्स रखने और लेनदेन मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद रिया चक्रवर्ती को जमानत मिल गई थी।



https://ift.tt/3kUZaCP

https://ift.tt/2HSIuOm

No comments