Kangana Ranaut ने ध्रुव राठी के फेक वीडियो बनाने पर जताया गुस्सा, कहा- जेल भिजवा सकती हूं
नई दिल्ली | बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन किसी ना किसी को अपना निशाना बनाती ही रहती हैं। महाराष्ट्र सरकार से लेकर बॉलीवुड तक उन्होंने सभी को लेकर अपने बेबाक बोल दिखाए हैं। अब हाल ही में उनके निशाने पर आए हैं यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee)। कंगना ने ध्रुव के एक वीडियो को लेकर उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्होंने तो जेल भेजने तक की धमकी दे दी है। कंगना ने ध्रुव की जानकारी को गलत बताते हुए उनके वीडियो को फेक बताया और उनपर पैसे लेने का आरोप भी लगाया।
कंगना ने जर्नलिस्ट एरे कैथे नाम के यूजर के ट्वीट पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा- बहुत बढ़िया एरे कैथे। कोई शक नहीं है कि इसको यह फर्जी वीडियो बनाने के लिए पैसे मिले हैं। मैं इसे अपने वीडियो में मेरे घर और बीएमसी के नोटिस के को लेकर झूठ बोलने के आरोप में जेल भिजवा सकती हूं, जिसके लिए इसे 60 लाख रुपये मिले हैं। क्यों, कोई भी कानूनी मामलों में खुलकर झूठ बोलेगा, जब तक उसे सरकार से समर्थन ना मिल रहा हो।
https://ift.tt/3266fZQ
https://ift.tt/3mPQ3Eh
No comments