www.republicbharat.info

Tabu ने आजतक नहीं की शादी, अजय देवगन को बताया था जिम्मेदार.. कहा- उन्हें पछतावा होगा

नई दिल्ली | बॉलीवुड के बेहतरीन अदाकारा तब्बू (Tabu) का जन्म 4 नंवबर को होता है। बुधवार को तब्बू (Tabu Birthday) अपना 50वां जन्मदिन मनाएंगी। तब्बू ने अपने करियर में शानदार फिल्मों में काम किया है और अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। तब्बू ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बेहद ही कम उम्र में कर दी थी। देव आनंद ने उन्हें अपनी फिल्म हम नौजवान में मौका दिया था। इसके बाद तब्बू ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया। तब्बू की प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही उतार-चढ़ाव भरी रही है। तब्बू आज भी सिंगल हैं और उनसे इसको लेकर अक्सर सवाल पूछा जाता है। जिसका कारण तब्बू ने अजय देवगन (Ajay Devgn) को बताया था।

Mukesh Khanna के महिलाओं पर दिए विवादित बयान पर सेलेब्स का फूटा गुस्सा, कहा- ये मंदबुद्धि हैं

अजय के कारण नहीं हुई तब्बू की शादी

तब्बू ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी शादी अभी तक क्यों नहीं हो पाई है। तब्बू ने कहा था कि अगर मैं आज भी सिंगल हूं तो उसके जिम्मेदार अजय देवगन हैं। तब्बू की ये बात सुनकर लोग शॉक्ड हो गए थे। तब्बू ने आगे कहा कि मेरा कजिन समीर आर्या और अजय देवगन पड़ोसी हुआ करते थे। दोनों मुझ पर हमेशा ही नजर रखते थे और देखते थे कि कहीं कोई लड़का तो मेरे साथ नहीं है। अगर कुछ भी ऐसा होता था तो उसकी धुनाई करके उसको भगा देते थे। इसी कारण मैं अभी तक सिंगल हूं। मैंने अजय से इस बात पर कहा भी था कि वो मेरे लिए एक लड़का ढूंढ दे लेकिन उन्होंने नहीं ढूंढा। मुझे लगता है कि उन्हें अब तक इस बात का बहुत पछतावा होगा।

अजय के साथ तब्बू ने बताया अपना रिश्ता

तब्बू ने अपने और अजय के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि हम दोनों का रिलेशन बहुत मजबूत है। हमने बहुत सारी फिल्मों में साथ काम किया है। इसीलिए अजय मुझे लेकर काफी प्रोटेक्टिव रहते हैं। अजय सभी का इस तरह से ध्यान रखते हैं। लोग उनके आसपास होते हैं तो मस्ती मजाक के मूड में रहते हैं।

बता दें कि एक वक्त पर तब्बू और नागार्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का अफेयर लंबे समय तक चला। हालांकि नागार्जुन शादीशुदा थे इसलिए उन्होंने बाद में तब्बू से दूरी बना ली थी। दोनों का रिश्ता साल 2012 में टूट गया था।



https://ift.tt/3mIAqOP

https://ift.tt/321lseQ

No comments