मां करीना संग मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नज़र आए Taimur Ali Khan, Video हुआ वायरल
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) पति सैफ अली खान ( Saif Ali Khan )और बेटे तैमूर अली खान ( Taimur Ali Khan ) संग इन दिनों हिमाचल प्रदेश की वादियों में वेकेशन मनाने पहुंची हुई हैं। सोशल मीडिया पर आए दिनों उनकी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रही हैं। इस बीच करीना ने कुछ लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वह तैमूर को पॉटरी बनाना सिखा रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने ब्वॉयफ्रेंड संग किया धमाकेदार डांस, दोनों के बीच दिखी दमदार केमिस्ट्री
करीना कपूर खान ने जो वीडियो शेयर की है। उसमें देखा जा सकता है कि वह तैमूर को बता रही हैं कि पॉट यानी कि मिट्टी का गमला कैसे बनाया जाता है। वीडियो में तैमूर भी अपनी नन्ही-नन्ही उंगलियों के सहारे पॉट को शेप देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वहीं वह मां को मिट्टी से सने हाथों को दिखा काफी खुश होते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो हिमाचल के धर्मकोट में बनाया गया है। जो धर्मशाला के काफी नज़दीक है। तैमूर और करीना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दर्शक भी तैमूर की इस क्यूट अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
वैसे आपको यह भी बतातें चलें कि सैफ परिवार के साथ ना बल्कि वेकेशन मनाने के लिए हिमाचल गए हैं, बल्कि वह धर्मशाला में उनकी अपकमिंग फिल्म 'भूत पुलिस' ( Bhoot Police ) की शूटिंग भी कर रहे हैं। जी हां, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। जिसके कुछ सीन्स हिमाचल में शूट किए जा रहे हैं। करीना और सैफ के साथ मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) संग भी पहुंची हुई हैं। जिन्हें कुछ समय पहले हिमाचल की सड़कों पर वॉक करते हुए साथ में स्पॉट किया गया था। इस बार इन सभी ने दीवाली भी वादियों में सेलिब्रेट की थी।
https://ift.tt/3m6qkHC
https://ift.tt/2UZfuqR
No comments