www.republicbharat.info

छेड़खानी का आरोप में Vijay Raj की हुई गिरफ्तारी, सह-महिला कलाकार ने दर्ज कराई FIR

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर विजय राज (Vijay Raaz) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर महिला क्रू मेंबर से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। पुलिस ने उन्हें महाराष्ट्र के गोंदिया से गिरफ्तार (Vijay Raaz arrest) किया है। इस मामले में एडिशनल एसपी अतुल कुलकर्णी ने बताया कि एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, एक्टर ने फिल्म शेरनी की शूटिंग में अपनी सह कलाकार के साथ छेड़छाड़ की है। महिला ने आरोप लगाया है कि उनके साथ विजय राज ने होटल में छेड़छाड़ की है। महिला की शिकायत पर धारा 354 (अ) (ड) के तहत मामला दर्ज विजय राज को गिरफ्तार किया था।

अक्षय कुमार ने बताया किस बॉलीवुड एक्टर को डेट कर रही हैं Kiara Advani, देखें वीडियो

कोर्ट में विजय राज को किया गया पेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय राज को 3 नवंबर को रामनगर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया था। जहां उन्हें जमानत दे दी गई है। बताया जा रहा है कि विजय राज की पैरवी एडवोकेट वस्तानी की ओर से की गई है। हालांकि अभी तक इस मामले पर विजय राज की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

कौवा बिरियानी वाले सीन से हुए थे फेमस

एक्टर विजय राज अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनका किरदार फिल्म रन से सबसे ज्यादा फेमस हुआ था। इस फिल्म में उनका कौवा बिरियानी वाला सीन आज भी लोगों के जहन में हैं। अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म रन में उनका एक डायलॉग था जो बहुत फेमस हुआ था। इसके अलावा उन्होंने 'धमाल', 'वेलकम', 'गली बॉय' और 'मुंबई टू गोवा' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।



https://ift.tt/3jVP3MV

https://ift.tt/3oSMNtz

No comments