कभी 5 हजार लेकर मुंबई आई थी ये अभिनेत्री, झेलनी पड़ी ऐसी-ऐसी मुसीबतें, अब मिनटों के लेती हैं लाखों

 

सिनेमा जगत में हर साल नए लोग अपनी किस्मत आजमाते हैं। इनमें से कुछ सफल होते हैं तो कुछ गुमनाम हो जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे है, जो सिर्फ 5 हजार रुपए लेकर भारत आई थी। यहां आकर उसे कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ा। लेकिन उसने हार नहीं मानी और आज वह मिनटों में लाखों रुपए कमाती हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही की।

 

nora_fatehi-1.jpg

मॉडलिंग के जरिए की बॉलीवुड में एंट्री
कनाडा में जन्मी नोरा फतेही ने बॉलीवुड में मॉडलिंग के जरिए एंट्री की। पहली बार वह हार्डी संधू की म्यूजिक एल्बम 'क्या बात है' में नजर आई थी। इसके बाद से वह कामयाबी के रास्ते पर बढ़ती ही जा रही हैं। नोरा ने वर्ष 2014 में बॉलीवुड फिल्म 'रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस' से डेब्यू किया। नोरा अपने बैली डांस के लिए दुनिया में पहचानी जाती हैं। हालांकि यहां तक पहुंचने के लिए नोरा काफी मेहनत की है।

 

फैशन इवेंट में नोरा से ड्रेस पहनने में हुई ऐसी गलती, देखने वालों के उड़े होश, तस्वीरें हो रहीं वायरल

कभी कॉफी शॉप में करती थीं नौकरी
नोरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मॉडलिंग में आने से पहले कभी मॉल तो कभी कॉफी शॉप में काम करती थी। उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह अपने जरूरतों को पूरा कर सकती थी। उन्होंने बताया था कि वह सिर्फ 5000 रुपए लेकर इंडिया आई थीं। उन्होंने बताया था कि वह जिस कंपनी में काम करती थीं वहां उसे हर सप्ताह में 3000 रुपए मिलते थे। इतने पैसों में डेली रूटीन करना बहुत मुश्किल था। लेकिन मैंने सबकुछ इस तरीके से किया इस सप्ताह के अंत के पैसे खत्म ना हो।



https://ift.tt/3hphPpA

https://ift.tt/2WNOOuj

No comments