द कश्मीर फाइल्स के सेट पर हुई दुर्घटना, निर्देशक बोले टूटी टांग लेकिन हिम्मत कभी नहीं टूटना चाहिए

बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री के घायल होने की खबर आई है। दरअसल, फिल्म द कश्मीर फाइल्स के सेट पर दुर्घटना हुई है। जिसके कारण उनके दाएं पर में हेयर लाइन फ्रैक्चर हुआ है।इसके बावजूद निर्देशक ने हिम्मत नहीं हारते हुए फिल्म की शूटिंग बरकरार रखी।
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टांग टूट गई है। उन्होंने एक फोटो शेयर किया जिसमें वे हाथ में छड़ी लिए नजर आ रहे हैं।उन्होंने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, "जब आप एक मिशन पर होते हैं, तब आप की टूटी टांग भी आपको नहीं रोक सकती, बस इतना यकीन रखिए कि आप की हिम्मत कभी भी ना टूटे" विवेक की हालत देख सेट पर काफी लोग परेशान थे कि वह इस हालत में कैसे काम कर पाएंगे। लेकिन उनके जज्बे को देखकर लोगों को काम करने का हौसला मिला। आपको बता दें इससे पहले भी इस सेट पर दुर्घटना हुई थी। जिसमें मिथुन चक्रवर्ती बेहोश हो गए थे। दरअसल एक सीन के दौरान मिथुन दा बेहोश हो गए थे। लेकिन थोड़ा आराम करने के बाद उन्होंने फिर से शूटिंग शुरू कर दी थी।
https://ift.tt/3ocLW60
https://ift.tt/3aUYfQE
Post Comment
No comments