टॉपलेस होकर रिहाना ने पहना भगवान गणेश का पेंडेंट, भड़के लोग, सिंगर को जमकर लगाई लताड़
मुंबई। अमरीकन पॉप स्टार रिहाना एक बार फिर विवादों में आ गई हैं। रिहाना ने टॉपलेस होकर भगवान गणेश का पेंडेंट धारण किया है। ये विवादित फोटो देख सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने पॉप स्टार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ऐसा कर लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का काम किया है।
टॉपलेस बॉडी पर भगवान गणेश का पेंडेंट
दरअसल, रिहाना ने मंगलवार को एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इसमें वह टॉपलेस नजर आ रही हैं। सिंगर ने केवल नाइट शॉर्ट्स पहन रखा है। साथ ही बड़े ब्रेसलेट और ईयररिंग भी पहनी है। इस लुक से उन्होंने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। हालांकि उन्होंने टॉपलेस बॉडी पर भगवान गणेश का पेंडेंट भी पहना हुआ था। इसे लेकर लोगों ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई है। कई लोगों को उनका ये अंदाज आपत्तिजनक लगा है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने रिहाना पर हिन्दू देवी-देवता का पेंडेंट पहन धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगाया है। लोगों ने इस तरह भगवान का मजाक उड़ाने को लेकर सिंगर को आड़े हाथों लिया है। कई लोगों ने सिंगर के इस अंदाज को निराशाजनक बताया।
किसान आंदोलन के समर्थन किया था ट्वीट
बता दें कि इससे पहले रिहाना ने भारत के किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों से इस बारे में बात करने को कहा था। उनके बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और मिया खलीफा ने भी किसान आंदोलन समर्थक ट्वीट किए थे। बाद में तीनों पर पैसों के बदले ट्वीट करने के आरोप भी लगे। ग्रेटा थनबर्ग ने गलती से किसान आंदोलन की रणनीति का टूलकिट सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसे लेकर दिल्ली पुलिस ने उन पर केस भी दर्ज किया। इस संबंध में भारत से कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/2LUGPJV
https://ift.tt/3pqpfLy
No comments