Disha Patani अपने दोस्त की शादी के लिए कुछ यूं हुईं तैयार, इंडियन आउटफिट में ढाया कहर
नई दिल्ली: देशभर में यह सीजन शादी का सीजन कहलाता है। बॉलीवुड में भी इन दिनों कई शादी देखने को मिल रही हैं। हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने अपने सहेली की शादी में शिरकत की थी। अब एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) ने अपने दोस्त की शादी में चार चांद लगाए हैं। उन्होंने अपने दोस्त की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं और अब उन्होंने अपनी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं।
इन तस्वीरों को दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Disha Patani Instagram Account) से शेयर की हैं। तस्वीरों में दिशा टील ग्रीन कलर के शरारे में नजर आ रही हैं। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दिशा के ब्लाउज में हैवी एब्रायडरी हो रखी है। गोल्डन ब्लाउज के साथ उन्होंने टील ग्रीन कलर का पैंट पहना हुआ है और उसी कलर का दुपट्टा कैरी किया हुआ है। उनके इस लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।
https://ift.tt/3s8U9Kp
https://ift.tt/2NgCnFZ
No comments