प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर में रेंट पर रह रही हैं Jacqueline Fernandez, देना होगा करोड़ों का किराया!
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) के पास काम की कमी नहीं हैं। जैकलीन ने श्रीलंका से आने के बाद मुंबई को अपना घर बना लिया है और अब उन्हें यहीं रहना ज्यादा पसंद है। जैकलीन इन दिनों अपनी फिल्म बच्चन पांडेय (Bachchan Pandey) की शूटिंग कर रही हैं। लेकिन लाइमलाइट वो किसी और कारण से बंटोर रही हैं। जैकलीन और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का नाम साथ लिया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे क्या ये दोनों एक्ट्रेसेस किसी फिल्म में साथ काम करने वाली हैं तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, जैकलीन प्रियंका चोपड़ा के मुंबई वाले घर में किराएदार के तौर पर रहती हैं जिसका रेंट रिसेन्टली सामने आया है।
कैजुअल लुक में Nora Fatehi ने ढाया कहर, 3 लाख की ड्रेस को लेकर बंटोर रही हैं लाइमलाइट
लाखों में है प्रियंका चोपड़ा के घर का एक महीने का किराया
जैकलीन फर्नांडिज अब तक प्रियंका चोपड़ा को करोड़ा का किराया दे चुकी हैं। प्रियंका का अपार्टमेंट बेहद ही आलीशान है और इसमें रहने के लिए जैकलीन उन्हें मोटी रकम चुकाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जैकलीन ने अक्टूबर 2020 में प्रियंका का घर किराए पर लिया था और इसके एक महीने का किराया 6.78 लाख रुपये है। जैकलीन ने तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है जिसके मुताबिक, जैकलीन प्रियंका को 2 करोड़ 44 लाख 8 हजार रुपये के आसपास रेंट अदा करने वाली हैं। जैकलीन का प्रियंका को ये करोड़ो का किराया देना ही चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां स्टार्स अक्सर ही मुंबई में अपना घर लेना पसंद करते हैं वहीं जैकलीन किराए के घर के लिए इतनी बड़ी रकम अदा करने वाली हैं।
जैकलीन फर्नांडिज के पास नहीं है काम की कमीं
हालांकि प्रियंका के घर में जैकलीन कब रहेंगी इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता। वो इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे भी जारी रखेंगी इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जैकलीन इन दिनों बच्चन पांडेय की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वो किक 2 में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। वहीं सैफ अली खान और अर्जुन कपूर के साथ भूत पुलिस में भी वो दिखाई देंगी। रोहित शेट्टी की सर्कस भी जैकलीन की झोली में है।
https://ift.tt/2Zw0Ycs
https://ift.tt/3u7IYDz
No comments