Kangana Ranaut का खुलासा, पापा से बोलीं- अगर आपने मुझे थप्पड़ मारा तो मैं भी आपको थप्पड़ मारूंगी
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कंगना वैसे तो किसी न किसी सेलेब को टारगेट करती हैं लेकिन इस बार उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ खुलासे किए हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि वह महज 15 साल की उम्र में ही बागी बन गई थीं।
इसके अलावा, कंगना ने बताया कि एक बार जब उनके पिता ने उन्हें हाथ उठा कर थप्पड़ मारने की कोशिश की तो उन्होंने उनसे कहा कि अगर आपने मुझे थप्पड़ मारा तो मैं भी आपको थप्पड़ मारूंगी। कंगना ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- 'मेरे पिता मुझे दुनिया का बेस्ट डॉक्टर बनाना चाहते थे, उन्हें लगा कि वो सबसे बेहतर संस्थान में मुझे शिक्षा देकर क्रांतिकारी पिता बन गए हैं, जब मैंने स्कूल जाने से मना किया तो उन्होंने मुझे थप्पड़ मारने की कोशिश की। मैंने उनका हाथ पकड़ लिया और उनसे कहा- अगर आपने मुझे थप्पड़ मारा तो मैं भी आपको थप्पड़ मारूंगी'।
https://ift.tt/3pEiKVN
https://ift.tt/3pzf9s1
No comments