प्रेग्नेंट Kareena Kapoor ने दिखाया तैमूर अली खान का पाउट वाला अंदाज, बोलीं- तुम दिल की धड़कन हो
नई दिल्ली | करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी इंजॉए कर रही हैं। उनकी डिलीवरी किसी भी दिन हो सकती है। अपने 9वें महीने में चल रही करीना फैमिली के साथ भी खूब टाइम बिताती हैं। वैलेंटाइन के मौके पर पहले करीना ने पति सैफ अली खान के साथ अपनी खूबसूरत फोटो शेयर की। फिर उसके बाद उन्होंने तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की एक लाजवाब तस्वीर पोस्ट की है। तैमूर का क्रेज बच्चों से लेकर बड़ों के बीच किस कदर है इस बात से हर कोई वाकिफ है। उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। करीना ने तैमूर की पाउट वाली तस्वीर शेयर कर बताया है कि ये बिल्कुल उनके जैसा ही है।
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर लाडले बेटे तैमूर अली खान की फोटो पोस्ट की है। तैमूर इसमें पाउट बनाते हुए दिख रहे हैं। ब्लू कलर की प्रिन्टेड टी-शर्ट में तैमूर गजब के क्यूट लग रहे हैं। उनका पाउट बिल्कुल मम्मी करीना जैसा ही है। करीना ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा- इसलिए नहीं कि तुम्हारा पाउट बिल्कुल मेरे जैसा है बल्कि मेरे हमेशा वाले वैलेंटाइन हो.. मेरे दिल की धड़कन हो। करीना के फैन पेज पर भी तैमूर की इस तस्वीर को शेयर किया है।
तैमूर अली खान की इस तस्वीर को कुछ ही देर में 3 लाख से ज्यादा के लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं सेलेब्स भी तैमूर की इस क्यूटनेस पर कमेंट कर रहे हैं। तैमूर की इस फोटो पर फैंस भी ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। करीना जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। नन्हे मेहमान के आने से पहले करीना अपना पूरा काम निपटा लेना चाहती हैं। डिलीवरी के कुछ ही दिन बचे हैं लेकिन करीना ने अपना काम जारी रखा है। वहीं सैफ अली खान भी करीना और बच्चे का ख्याल रखने के लिए पैटरनिटी लीव पर चले गए हैं। कपूर परिवार से लेकर फैंस करीना के दूसरे बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीना ने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले अपने नए घर में डेकोरेशन भी शुरू कर दी है।
https://ift.tt/3aiVSXn
https://ift.tt/3tZXFbq
No comments